Gazipur News: परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा प्रोत्साहन अभियान, बच्चों को मिला कॉपी-पेन का सहारा

Ghazipur News: Education promotion campaign in council schools, children got the help of copy-pen.

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। जखनिया विकासखंड क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत सदस्य प्रथम के भावी प्रत्याशी व समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी द्वारा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए शिक्षा प्रोत्साहन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को कॉपी और पेन वितरित किए गए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर निजामुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि “पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे और देश की तरक्की होगी। कई बच्चे कॉपी-पेन जैसी बुनियादी जरूरतों के अभाव में निराश हो जाते हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे।”

उन्होंने बताया कि शिक्षा प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत लगभग 35 हजार बच्चों तक कॉपी और पेन पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के दौरान देवा गांव के तीन परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ बिथरिया, धर्मागतपुर, खुटहा एवं अन्य विद्यालयों में भी बच्चों को कॉपी-पेन और डायरी वितरित की गई। शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गुड्डू विश्वकर्मा, इजहार अहमद, सत्येंद्र यादव, प्रकाश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button