Deoria news, श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव वाराणसी पुस्तक का हुआ विमोचन

श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व ‘रैनाथ वाणी’ विमोचन‌ का हुआ
विमोचन।
देवरिया

देवरिया जनपद के सलेमपुर स्थित श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने आगामी 11 फरवरी को प्रस्तावित वार्षिकोत्सव समारोह एवं वार्षिक साहित्यिक पत्रिका ‘श्री रैनाथ वाणी’ के विमोचन कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक पं. दीनदयाल मिश्रा ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है। उन्होंने ‘रैनाथ वाणी’ पत्रिका को छात्रों एवं शिक्षकों की रचनात्मक अभिव्यक्ति का सजीव दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय की बौद्धिक परंपरा को आगे बढ़ाने में सहायक है।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने बताया कि 11 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह में शिक्षा जगत के कई विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इनमें प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, प्रो. अनुभूति दूबे, प्रो. शांतनु रस्तोगी तथा आचार्य परमेश्वर जोशी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘श्री रैनाथ वाणी’ का विमोचन, छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने मीडिया के माध्यम से जनपदवासियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button