आदर्श पब्लिक स्कूल, नरेहथा चक्रपाणपुर मे कक्षा 12 के विद्यार्थियों की हुई भावभीनी विदाई

A heartfelt farewell was given to the Class 12 students at Adarsh ​​Public School, Narehtha Chakrapanpur.

चक्रपाणपुर, आजमगढ़:आदर्श पब्लिक स्कूल, नरेहथा चक्रपानपुर, आजमगढ़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भावुकतासेभरा रहा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती भावना सिंह ने अपने संदेश में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ते रहने और विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अकेडमिक हेड अमित सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में प्राप्त की गई शिक्षा और संस्कार उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने और निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिनमें गीत, संगीत,नृत्य आदि कार्यक्रम शामिल रहा। इन प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आनन्दायक और भावुक बना दिया।

समारोह के अंत में निदेशक श्री राहुल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षाओं और जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ईमानदारी,मेहनत और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का समापन भावुक विदाई और शुभकामनाओं के साथ हुआ,जहाँ सभी ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button