Azamgarh news :लोहे की राड से सिर पर मारकर जान मारने की नियत वाले चार गिरफ्तार
लोहे की राड से सिर पर मारकर जान मारने की नियत वाले चार गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई अंतर्गत खेमीपुर निवासी सरिता पत्नी वासुदेव द्वारा थाना पवई पर लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया। प्रार्थना-पत्र के अनुसार दिनांक 09.02.2026 को समय करीब 07:30 बजे सुबह पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के घर के पास उसके पति वासुदेव एवं सास निन्हकी को गाली-गलौज देते हुए लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से जान से मारने की नियत से मारपीट की गई।
मारपीट में वासुदेव व निन्हकी के सिर पर गंभीर चोटें आईं, वासुदेव के सीने में गंभीर चोट लगी तथा नाक से रक्तस्राव हुआ। घटना के बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 27/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम—
1. कमलेश बिन्द पुत्र मदन
2. रतीलाल पुत्र हीरालाल
3. रोहित पुत्र मेवालाल
4. चन्द्रेश पुत्र मेवालाल
निवासीगण ग्राम खेमीपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 11.02.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा मय हमराह हे0का0 इन्द्रपाल यादव, का0 चन्द्रशेखर शाह, का0 अनुराग यादव एवं म0का0 कल्पना निर्मल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण को सरायपुल तिराहा से समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी है।


