Azamgarh news :चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व नकदी के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व नकदी के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
दिनांक 20.02.2026 को समय 12:05 बजे ग्राम सेमरहां अंडरपास के पास मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (ब्लैक एंड व्हाइट) नंबर UP54NS0218 पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार भागने लगे तथा फिसलकर गिर पड़े।
पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button