Azamgarh News: अतरौलिया में बोर्ड परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा गया, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

Azamgarh News:'Munna Bhai' caught during board exam in Atraulia, case registered against two real brothers

अतरौलिया में बोर्ड परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा गया, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

अतरौलिया क्षेत्र में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रतिरूपण (दूसरे की जगह परीक्षा देना) का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी अपने सगे भाई की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को हाईस्कूल परिषद परीक्षा 2026 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने उपस्थिति पत्रक का मिलान किया। जांच में प्रवेश पत्र और उपस्थित परीक्षार्थी के विवरण में अंतर पाया गया। गहन जांच में खुलासा हुआ कि आशीष कुमार पुत्र भूपत, निवासी ग्राम सम्मोपुर पोस्ट गोपालपुर, पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के स्थान पर उसका भाई पंकज कुमार पुत्र भूपत परीक्षा दे रहा था।मामले की पुष्टि होते ही केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रणधीर सिंह ने तत्काल पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर में दोनों भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा मुकदमे की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया!पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परीक्षा के दौरान इस तरह की घटना सामने आने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button