Azamgarh news :अपहरण कर जबरन जमीन बैनामा कराने वाला गिरफ्तार

अपहरण कर जबरन जमीन बैनामा कराने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कप्तानगंज अंतर्गत लछेहरा निवासी श्री विष्णु यादव पुत्र स्व0 रामकेवल यादव द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 19.01.2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे जब वह अपने घर से मेहमौनी जा रहे थे, तभी आरोपीगण द्वारा उन्हें जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले जाया गया तथा एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि वादी का आधार कार्ड लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी लगभग 08 बिस्वा भूमि मात्र ₹2,00,000/- में जबरन बैनामा करा लिया गया। उक्त धनराशि वादी के एसबीआई खाते में स्थानांतरित की गई तथा ₹1,50,000/- का फर्जी चेक भी दिया गया। विरोध करने पर वादी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा 140(1), 127(2), 351(3), 352 बीएनएस व 138 एनआई एक्ट बनाम अभियुक्तों 01. जय प्रकाश यादव उर्फ गोलई पुत्र सल्टन यादव निवासी ग्राम कप्तानगंज 02. गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज पर
पंजीकृत किया गया l दिनांक 23.02.2026 को उ0नि0 ओम प्रकाश दूबे मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज आजमगढ़ उम्र लगभग 40 वर्ष को समय करीब 09:15 बजे मेहमौनी भितरी मार्ग मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button