Azamgarh news :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक में 01 प्रकरण का आपसी समझौता

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक में 01 प्रकरण का आपसी समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 24.02.2026 को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 05 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिनमें से 03 पत्रावलियों में पक्षकार उपस्थित हुए।
मिडिएशन के दौरान 01 पत्रावली में अथक प्रयास, समझाइश एवं काउंसलिंग के पश्चात आपसी सहमति से समझौता कराया गया। उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर मारपीट एवं भरण-पोषण न देने के आरोप लगाए गए थे। दोनों पक्षों की एक साथ एवं पृथक-पृथक काउंसलिंग कर आपसी सहमति से समझौता कराते हुए विदाई कराई गई।
02 पत्रावलियां माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद की गईं। शेष पत्रावलियों में दोनों पक्षों को अगली तिथि हेतु नोटिस/दूरभाष द्वारा सूचित कर मिडिएशन कराया जाएगा।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से जनपद में बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार भी कम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button