Azamgarh News: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया शनि गौतम गिरफ्तार

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया शनि गौतम गिरफ्तार

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामिया शनि गौतम गिरफ्तार
दीदारगंज पुलिस को बड़ी सफलता, बस स्टैंड से घेराबंदी कर पकड़
दीदारगंज -आजमगढ़
थाना दीदारगंज पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया अभियुक्त शनि गौतम (19) पुत्र लालचन्द, निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 31 जनवरी 2026 को दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश द्वारा थाना दीदारगंज पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तगण संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी, नकबजनी व अन्य जघन्य अपराध कर रहे हैं। इनके कृत्यों से आमजन में भय व्याप्त था तथा गवाहों को भी धमकाया जा रहा था। उक्त प्रकरण में उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सरायमीर भुवनेश कुमार चौबे के द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कुशलगांव बस स्टैंड चौराहे पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शनि गौतम बताया। समय लगभग 08:50 बजे उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध दीदारगंज व सिधारी थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल तेरसू यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button