Azamgarh news :25000 के इनामियां गैंगस्टर को दीदारगंज पुलिस ने सुघरपुर को तिराहे से किया गिरफ्तार
25000 के इनामियां गैंगस्टर को दीदारगंज पुलिस ने सुघरपुर को तिराहे से किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्तगण अपने भौतिक, आर्थिक एवं अन्य लाभ हेतु संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी एवं नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। इनके कृत्यों से आम जनमानस में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है तथा लोग इनके विरुद्ध सूचना देने व न्यायालय में गवाही देने से भी डरते हैं।
उक्त आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया।
मामले में अभियुक्त जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
दिनांक 22.03.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त जय कुमार गौतम सुघरपुर तिराहे के पास खड़ा है तथा कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा इशारा करने पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जय कुमार गौतम पुत्र दलसिंगार निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय लगभग 08:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।



