जय नाथ सिंह के नेतृत्व में जंगीपुर में तेज हुआ ‘मिशन बंगाल’ अभियान,जंगीपुर की सभी सीटों पर भाजपा नामांकन में दिखा जबरदस्त जनसमर्थन

जंगीपुर की छह सीटों पर भाजपा का दमदार प्रदर्शन, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है, और “मिशन बंगाल” को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आजमगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जय नाथ सिंह ने जंगीपुर जिले में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की है।जंगीपुर जिले की प्रमुख विधानसभा सीटों-सूती, जंगीपुर, रघुनाथगंज, सागरदिघी, लालगोला और नबग्राम:में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम जिस उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुए, वह निश्चित रूप से परिवर्तन की लहर का संकेत दे रहे हैं। हर जगह कार्यकर्ताओं का जोश, जनता की भागीदारी और समर्थन यह दर्शाता है कि क्षेत्र में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।प्रवासी प्रभारी के रूप में जय नाथ सिंह की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने हर नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर न केवल प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि संगठन की एकजुटता और रणनीतिक ताकत का भी प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में अभियान अब केवल प्रचार तक सीमित नहीं, बल्कि हर बूथ तक संगठन को मजबूत करने का एक व्यापक जनआंदोलन बनता जा रहा है।जय नाथ सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि अब लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि हर घर तक पहुंचकर जनता का विश्वास जीतना है। उन्होंने “संगठन ही शक्ति है” का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया। उनका यह दृष्टिकोण भाजपा की जमीनी रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाता है।निश्चित रूप से, जय नाथ सिंह जैसे अनुभवी और समर्पित नेताओं के मार्गदर्शन में “मिशन बंगाल” को नई दिशा और गति मिल रही है। जिस तरह से वे पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ मैदान में डटे हैं, वह भाजपा की जीत के संकल्प को और भी मजबूत करता है।

जय हिंद!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button