बनारस स्टेशन पर लगा 6-लाइन डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, यात्रियों को बड़ी राहत
रेल यात्रियों को मिलेगी अब त्वरित जानकारी, बनारस स्टेशन पर नई सुविधा शुरू

वाराणसी 13 अप्रैल,2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों की सुख-सुविधा के लिए नित नये प्रयास कर रह हैं। इसी क्रम में आज बनारस रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के पार्किंग स्थल पर 6 लाइन का डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। इस प्रयास से बनारस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।ज्ञातव्य हो की बनारस रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार (प्लेटफार्म नंबर 8 की ओर) पर पार्किंग स्थल के पास 6-लाइन वाला डिजिटल ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड चालू हो गया है। इस नई सुविधा से यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही ट्रेनों की स्थिति, प्लेटफॉर्म नंबर और समय की जानकारी तुरंत ही मिल जाएगी। यह पहल यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किए जा रहे सुधारों का हिस्सा है। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान और प्लेटफॉर्म की जानकारी बाहर से ही मिलेगी। यह नई व्यवस्था बनारस स्टेशन के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी सुधार है, जिससे स्टेशन परिसर में यात्रियों के भीड़ प्रबंधन में बहुत मदद मिलेगी,



