Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना गम्भीरपुर पर वादिनी ने लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त पवन चौहान पुत्र रम्पू चौहान निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0–92/2026 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 18.04.2026 को उ0नि0 संदीप दुबे व का0 गंगासागर कुशवाहा द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त पवन चौहान पुत्र रम्पू चौहान निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय करीब 09:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button