जब उपायुक्त स्वयं नीचे सीढ़ियों तक जाकर दिव्यांग महिला से मुलाकात की

When the Deputy Commissioner himself went down the stairs and met the disabled woman

पलामू । पलामू जिला प्रशासन की संवेदनशीलता की एक मिशाल देखने को मिली। 29 अप्रैल को समाहरणालय सभागार में आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवता की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत कर दी। एक लंबे समय के अंतराल में यह दृश्य देखने को मिला। अपने निर्धारित दिन और समय पर समाधान दिवस
कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को सूचना मिली कि मेदिनीनगर की रहने वाली एक दिव्यांग महिला शीला कुमारी, उनसे मिलने आ रही हैं, लेकिन दोनों पैरों से असमर्थ होने के कारण समाहरणालय की सीढ़ियाँ चढ़ पाने में असहाय हैं।
यह सुनते ही उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बिना एक पल गंवाए जन समाधान कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और स्वयं नीचे सीढ़ियों तक जाकर उस महिला से मुलाकात की। सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या सुनी और तुरंत संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए आश्वस्त करते हुए कहा कि आपको अब दोबारा यहां आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, आपका कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा। उपायुक्त की इस पहल से जिलेवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। उन्हें अब भरोसा है कि जनता से जुड़ी जरूरी सेवाएं जो लंबित पड़ी है उसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button