अतरौलिया, गैस एजेन्सी की शिकायत पर पहुंचे पूर्ति विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं से पूछताछ कर दर्ज किया बयान।

अतरौलिया, गैस एजेन्सी की शिकायत पर पहुंचे पूर्ति विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं से पूछताछ कर दर्ज किया बयान।
स्थानीय क्षेत्र के कीर्तिमान इंडेन गैस सर्विस लोहरा अतरौलिया की के वाई सी करने के नाम पर उपभोक्ताओं से 500 रूपये लेने कि आनलाइन शिकायत पंकज कुमार निवासी अल्लाउद्दीनपुर अम्बेडकर नगर ने
किया था जिसकी जांच हेतु आज पूर्ति विभाग की टीम प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे लोहरा गैस एजेंसी पर पहुंची उनके साथ पूर्ति निरीक्षक बुढनपुर के के मिश्रा तथा इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर राहुल प्रजापति भी मौजूद रहे| जांच अधिकारियों ने कंचन नरियाव, महेंद्र नंदना, शशिकला लोहरा, धर्मेंद्र पांडे चकबेलवा, प्रेमशिला संत कबीर नगर आदि दर्शनो उपभोक्ताओं से पूछताछ की एवं उनका बयान दर्ज किया इस दौरान किसी भी उपभोक्ता ने किसी प्रकार के रिश्वत की मांग को गलत बताया और कहा कि किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं मांगा गया है | इस दौरान प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत के क्रम में हम लोग यहां जांच के लिए आए थे शिकायतकर्ता से दूरभाष पर कई बार बात की गई कई बार उन्होंने फोन नहीं उठाया तो कई बार बाहर होने की बात बताया उसके पिताजी के नाम से इस गैस एजेंसी पर कनेक्शन है जिस पर 8 अगस्त 2024 को गैस की डिलीवरी हुई है एवं तभी केवाईसी कराई गई है | उसके बाद से इस पर कोई गैस रिफिल नहीं कराई गई | शिकायतकर्ता का केवाईसी के नाम पर पैसा मांगने का आरोप निराधार है शिकायतकर्ता आने से मना कर दिया इस प्रकार से शिकायत से संबंधित बिंदुओं में एजेंसी के खिलाफ कोई कमी नहीं पाई गई इसके साथ ही साथ इस गैस एजेंसी के मालिक को भी उन्होंने निर्देश दिया की एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं से सही व्यवहार करें डीएसी कोड मिलने के बाद ही गैस की रिफिल कराये एवं अधिक से अधिक होम डिलीवरी कराये जिससे अनावश्यक भीड़ इकट्ठा ना हो |इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक के के मिश्रा, सेल्स मैनेजर राहुल प्रजापति, कीर्ति प्रकाश मिश्रा,मुन्नीलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद रहें |



