जनसुविधाविहीन घोसी रेलवेस्टेशन, कब पड़ेगी निगाह मंत्री या अधिकारियों की

Mau news

स्टेशन परिसर में शौचालय आदि जनसुविधाओं का अभाव।
दिव्यांगो के लिए नहीं बना है रैम्प
मुख्य मार्ग से स्टेशन जाने वाला रास्ता है खराब
घोसी। मऊ। घोसी रेलवे स्टेशन पर जनसुविधाएं न होने से यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। जनसुविधा के नाम पर न शौचालय है न पीने के पानी की उचित व्यवस्था। प्लेटफार्म पर लगा एक मात्र इंडिया मार्का हैंड पंप से मोटर पम्प लगा होने से वह बहुत चलाने पर थोड़ा थोड़ा देता है पानी।
इंदरा दोहरीघाट रेलखंड पर जहां दूसरी मेमो ट्रेन का शुभारंभ सोमवार को दोहरीघाट से होने वाला है। इसको लेकर घोसी के साथ इस रेल मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों की रंगाई पुताई कर ने के साथ रेलट्रैक, ऊपरगामी पावर तार को आदि को सही करने का कार्य तेजी से चल रहा है। परन्तु घोसी रेलवे स्टेशन पर जनसुविधाओं का टोटा है। स्टेशन प्लेटफार्म पर कोई भी शौचालय, मंत्रालय नहीं है। फल स्वरूप यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म के किनारे लघुशंका करने को बाध्य होना पड़ता। शौच महसूस होने पर उनको मुख्य प्लेटफार्म के पूरब तरफ झाड़ियों में जाने को बाध्य होना पड़ता है। इसके चलते लोगों की ट्रेन छूट जाती है। स्टेशन से बाहर आने वाले दिव्यांग यात्रियों के उतरने, चढ़ने के लिए दिव्यांग रैम्प का निर्माण भी नहीं हुआ है। इसके चलते दिव्यांगो को प्लेटफार्म पर जाने या स्टेशन से बाहर आने में बहुत ही परेशानी उठानी पड़ती है।
नगर के समाजसेवी प्रदीप गुप्ता, घोसी संघर्षसमितिअध्यक्ष अरविंद पांडेय, व्यापारीनेता अभयतिवारी, खुर्शीदखान, रेहानी, फिरोजअंसारी आदि ने कैबिनेट मंत्री एके शर्मा,पूर्वोत्तररेलवे के जीएम, डीआरएम आदि से स्टेशन परिसर में जनसुविधाओं, रैम्प आदि समस्याओं के तरफ ध्यानाकर्षित करते हुए घोसी रेलवेस्टेशन पर जनसुविधाओं, रैम्प आदि की व्यवस्था तत्काल करने की मांग किया है। जिससे लोगों को जनसुविधाओं के लिए इधर उधर भटकना न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button