65121/65122 मेमू सवारी गाड़ी का नियमित संचालन 12 मई से

छात्रों, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी नई रेल सुविधा

गोरखपुर, 10 मई, 2026ः क्षेत्रीय जनता की मांग को ध्यान में रखते हुये रेल मंत्रालय द्वारा दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू सवारी गाड़ी के संचलन की स्वीकृति प्रदान की गई है। 05121 दोहरीघाट-औड़िहार उद्घाटन विशेष गाड़ी दोहरीघाट से 11 मई, 2026 को चलाई जायेगी। इस गाड़ी का नियमित संचलन 12 मई, 2026 से 65122/65121 औंड़िहार-दोहरीघाट-औड़िहार मेमू सवारी गाड़ी से किया जायेगा।

उद्घाटन विशेष गाड़ी का सम्भावित समय निम्नवत है।

11 मई, 2026 को 05121 उद्घाटन विशेष गाड़ी दोहरीघाट से सम्भावित समय 16.00 बजे प्रस्थान कर मुरादपुर से 16.17 बजे, अमिला से 16.35 बजे, घोसी से 16.52 बजे, कोपागंज से 17.12 बजे, इन्दारा से 17.40 बजे, मऊ से 17.55 बजे, दुल्लहपुर से 18.17 बजे, जखनियाँ से 18.30 बजे तथा सादात से 18.42 बजे छूटकर औंड़िहार 19.10 बजे पहुँचेगी।

नियमित संचलन

65122/65121 औंड़िहार-दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू सवारी गाड़ी का नियमित संचलन 12 मई, 2026 से किया जायेगा। फलस्वरूप 65122 औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू सवारी गाड़ी औंड़िहार से 05.00 बजे प्रस्थान कर सादात से 05.18 बजे, जखनियाँ से 05.30 बजे, दुल्लहपुर से 05.42 बजे, मऊ से 06.15 बजे, इन्दारा से 06.35 बजे, कोपागंज से 06.43 बजे, घोसी से 07.04 बजे, अमिला से 07.22 बजे, मुरादपुर से 07.39 बजे छूटकर दोहरीघाट 08.00 बजे पहुँचेगी तथा 65121 दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू सवारी गाड़ी दोहरीघाट से 08.20 प्रस्थान कर मुरादपुर से 08.35 बजे, अमिला से 08.51 बजे, घोसी से 09.08 बजे, कोपागंज से 09.27 बजे, इन्दारा से 09.55 बजे, मऊ से 10.10 बजे, दुल्लहपुर से 10.32 बजे, जखनियाँ से 10.42 बजे तथा सादात से 10.53 बजे छूटकर औंड़िहार 11.25 बजे पहुँचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button