Chaibasa News: विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

Chaibasa News: Review Meeting Held Regarding Various Training Programs

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैंक ऑफ़ इंडिया-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(BOI-RSETI) से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

Ranchi News: विशेष गहन पुनरीक्षण चरण III: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक व आरसेटी निदेशक उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में विभिन्न ट्रेड के तहत 909 ग्रामीण युवक-युवतियों को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया गया है, साथ ही वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण आधारित दो बैच का प्रशिक्षण पूरा हो गया है तथा एक बैच संचालित है। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया की केंद्र के बाहर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के मंडल कारा में चार बैच को फिनायल, पेपर कप मेकिंग, मशरूम उत्पादन एवं फास्ट फूड से संबंधित प्रशिक्षण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जेल से बाहर आने के उपरांत वो भी सम्मानित जीवन यापन कर सकें। बैठक में उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त जेएसएलपीएस की दीदियों की सूची तैयार की जाए, जो निरंतर जीवकोपार्जन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं

भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है

 

तथा प्रशिक्षण के दौरान उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों के बीच उनके अनुभव को साझा किया जाए। इसके अलावा समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं, प्रशिक्षु हेतु संधारित व्यवस्था, आवासन व्यवस्था, भोजन गुणवत्ता आदि के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकाधिक ग्रामीण क्षेत्र के 18-45 आयु सीमा के युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कंप्यूटर, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और अन्य तकनीकी कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button