Azamgarh news:वाराणसी आजमगढ़ गोरखपुर वाया लालगंज रेलवे लाइन पथ निर्माण के लिए बुढऊ बाबा मन्दिर देवगांव से निकाली गई पैदल यात्रा

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़

लालगंज (आजमगढ़) लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला के आवाहन पर शनिवार को बुढ़ऊ बाबा मंदिर देवगांव से लालगंज मसीरपुर तिराहा तक पद यात्रा निकाली गयी ।

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर पार्सल वाहन में घुसी, पांच लोगों की मौत

इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में दख्तीया लेकर लालगंज को रेल से जोड़ो, जब तक रेल नहीं संघर्ष हमारा चलता रहेगा, वादा हुआ बार-बार रेल चाहिए अबकी बार,लालगंज को रेल चाहिए सहित आदि नारों के साथ पैदल चल रहें थे । वाराणसी आजमगढ़ गोरखपुर वाया लालगंज रेल पथ निर्माण के लिए बुढऊ बाबा मन्दिर से निकाली गयी पद यात्रा देवगांव तिराहा , कोतवाली तिराहा होते हुए नहर तिराहा तक पथ यात्रा निकाली गयी । जिसके बाद नहर तिराहा से लोग वाहन से लालगंज भगवानपुर बाई पास तिराहा पहुंचे जहां से पथ यात्रा प्रारम्भ होकर पुराना स्टेट बैक तिराहा लालगंज , ब्लाक कार्यालय लालगंज, तहसील के मुख्य गेट , पुराना अस्पताल , मेन चौक , गोला बाजार , कन्या पाठशाला गली , खरखस्सी बाबा मन्दिर , ठाकुर द्वारा मन्दिर , सिनेमा हाल तिराहा होते हुए मसीरपुर पहुच कर पथ यात्रा का समापन हुआ ।

यूपी एटीएस का बड़ा ऑपरेशन, आजमगढ़ से 7 संदिग्ध पकड़े गए

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह, क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा0 प्रमोद सरोज, नीरज सिंह, अंजनी सिंह पूर्व प्रधान, राजनरायन यादव, पूर्व सभासद गौरव कुमार रघुवंशी, फेकू सिंह पूर्व प्रधान ,अजय सिंह बबलू , सोनू तिवारी, पवन यादव , डब्बू बाबा, संजय जायसवाल, नन्दन जायसवाल, सुशील यादव, दिनेश सिंह , प्रशान्त राय गोल्डी ,

 

Azamgarh news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

कल्पनाथ राव , अरुण कुमार सिंह उर्फ सोनु, सुनील गुप्ता , विवेक शर्मा , इरफान अन्सारी , अवधेश सिंह, हर्ष गुप्ता सहित हजारो गामीणो व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । वहीं पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र पांडेय हमराहियो के साथ पथ यात्रा की सुरक्षा मे लगे रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button