Azamgarh Murder:आजमगढ़ में देर रात कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग,एक युवक की मौत,एक की हालत गंभीर

Late-night indiscriminate firing targets youths in a car in Azamgarh; one youth dead, another in critical condition.

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा चार पहिया वाहन सवार दो लोगों पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

कॉलेज परिसर में दिखा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू*

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायल व्यक्ति से घटना के संबंध में जानकारी ली।

सैमसंग का बड़ा सरप्राइज: अब सस्ते में मिलेगा प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन

 

एसएसपी ने बताया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर गहन जांच में जुटी हुई है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पत्नी बनी जीवनदाता: लिवर का हिस्सा देकर पति को दी नई जिंदगी

फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button