आजमगढ़ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जीयनपुर व निजामाबाद पुलिस ने संगठित अपराधी गिरोहों पर कसा शिकंजा

डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर एवं थाना निजामाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दोनों थाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

आजमगढ़ चिलचिलाती धूप में खेत में काम कर रहा था किसान,अचानक हुआ कुछ ऐसा

 

*थाना जीयनपुर पुलिस* द्वारा जेवर चोरी एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गिरोह के 03 अभियुक्तों जयभीम, राजन कुमार एवं सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 04 अभियुक्तों रोहित चौहान, राहुल चौहान, अभिषेक चौहान एवं संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया।

आजमगढ़-वाराणसी सिटी के बीच चलेगी यूपी लेखपाल परीक्षा स्पेशल गाड़ी

 

गिरफ्तार अभियुक्तों* के विरुद्ध चोरी, जेवर चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं अन्य संगठित अपराधों से संबंधित कुल 39 अभियोग विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।

अभियुक्तवार मुकदमों का विवरण-

1. रोहित चौहान – 15 मुकदमे

2. राहुल चौहान – 05 मुकदमे

3. अभिषेक चौहान – 05 मुकदमे

4. संदीप कुमार – 06 मुकदमे

5. सुरेन्द्र कुमार – 04 मुकदमे

6. जयभीम – 03 मुकदमे

7. राजन कुमार – 03 मुकदमे

आजमगढ़ चिलचिलाती धूप में खेत में काम कर रहा था किसान,अचानक हुआ कुछ ऐसा

अपराध का प्रकार-

➡️ चोरी एवं जेवर चोरी

➡️ संगठित अपराध

➡️ गैंगस्टर एक्ट

➡️ आर्म्स एक्ट

➡️ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम

➡️ बीएनएस एवं भादवि की विभिन्न संगीन धाराएं

ग्रीन ग्लैमर में छाईं नायर्रा एम बनर्जी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

थाना जीयनपुर पुलिस टीम-

1. व0उ0नि0 परमात्मा मिश्रा

2. का0 अक्षय प्रसाद

3. का0 अवधेश कुशवाहा

4. का0 प्रदुम्न यादव

थाना निजामाबाद पुलिस टीम-

1. प्र0नि0 राकेश कुमार सिंह

2. उ0नि0 राजनरायण पाण्डेय

3. का0 दीपक कुमार पासवान

4. का0 मुकेश विश्वकर्मा

5. म0का0 सुमन सिंह

6. रि0का0 कुलदीप सिंह

7. रि0म0का0 मेनका जायसवाल

कृति-रश्मिका की ‘इंस्टा वॉर’ ने बढ़ाया कॉकटेल 2 का तापमान

दोनों मामलों में जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा गैंगचार्ट अनुमोदन के उपरांत संबंधित थानों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये थे। पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा सभी अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button