Jaunpur news :पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 21 केंद्रों पर 56,880 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Jaipur News: Preparations for the police constable recruitment exam are complete, 56,880 candidates will appear for the exam at 21 centers.

8 से 10 जून तक होगी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा, 56,880 अभ्यर्थी होंगे शामिल

 

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर बरसाती लाल कश्यप

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

Jaunpur accident:सड़क हादसे में प्रधानाचार्य की मौत

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 21 केंद्र व्यवस्थापक, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत लगभग 1200 कार्मिकों की तैनाती की गई है। छह पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 56,880 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Jaunpur news:गोमती में नहाने गए 6 युवक डूबे, 4 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए एआरएम रोडवेज को पर्याप्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रूट चार्ट उपलब्ध कराने को कहा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को परीक्षा केंद्रों पर ओआरएस सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Jaunpur politic :फेक एनकाउंटर की संविधान में कोई जगह नहीं: ललई यादव

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिशासी अधिकारियों को आवश्यकतानुसार शेल्टर होम की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। साथ ही पुलिस विभाग को कोचिंग सेंटरों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Jaunpur news:गोमती में नहाने गए 6 युवक डूबे, 4 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

विद्युत विभाग को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान 8, 9 और 10 जून को किसी प्रकार का अनावश्यक शटडाउन न किया जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी और हिंसक पोस्ट करने वाले 13 युवक गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button