Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद पर वादी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त अंकित यादव पुत्र गोकरन यादव निवासी ग्राम सरदहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद
ग्रीन बनाम ग्रीड’ की लड़ाई में उतरे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना
पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस बनाम अंकित यादव उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस तथा धारा 4(1) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 05.06.2026 को उ0नि0 राजनारायण पाण्डेय चौकी प्रभारी रशीदगंज मय हमराह क्षेत्र में तलाश वांछित अभियुक्त एवं सुरागरसी-पतारसी में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अंकित यादव शेरपुर तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है।
Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा शेरपुर तिराहे पर पहुंचकर अभियुक्त अंकित यादव पुत्र गोकरन यादव निवासी ग्राम सरदहा, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष को समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



