Mau News: कार पिकअप की टक्कर में पति पत्नी सहित तीन घायल। सभी मऊ रिफर

Mau News: Three people, including a husband and wife, were injured in a car-pickup collision. All were referred to Mau.

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर अहिरौली गांव के पास पिकअप और कार की आमने सामने की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको लोगों ने घोसी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से तीनों को मऊ रिफर कर दिया गया। तीनों की पहचान परशुपुर दिघेड़ा निवासी सिनोद47, निर्मला45 एवं आयुषी 13के रूप में हुई।

 

आजमगढ़ में 1 लाख, अंबेडकरनगर में 50 हजार और गोरखपुर में 15 हजार का था इनाम, STF मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी भानु प्रताप
जानकारी के अनुसार मझवारा क्षेत्र के परशुपुर दिघेड़ा निवासी सिनोद47 अपनी पत्नी निर्मला 45एवं पुत्री आयुषी 13के साथ कार से घोसी से घोसी मझवारा मार्ग से गांव जा रहे थे। जब वे दादनपुर अहिरौली गांव के पास पहुंचे तभी मझवारा की तरफ से आरही तेज रफ्तार पीकअप से टक्कर हो गई।

Azamgarh News: यक्ष ऐप और फेस रिकग्निशन से बरदह पुलिस ने पकड़ा 3.22 लाख का झपटमार*

फलस्वरूप कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सिनोदा , निर्मला एवं आयुषी घायल हो गए। सिनोद को गम्भीर चोट आई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लाया गया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button