वाराणसी में खून से सनी रात: दुकान से लौट रहे कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

A bloody night in Varanasi: A businessman returning from his shop was shot by criminals, who died in a trauma center.

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी निवासी एवं लकी स्टोर्स के संचालक जितेंद्र कुमार पटेल (45) की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह बाइक चलाकर घर तक पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

एआई की ताकत से ब्रेस्ट कैंसर जांच में नई क्रांति, मुंबई में लगी देश की पहली स्मार्ट मैमोग्राफी मशीन

पुलिस के अनुसार जितेंद्र कुमार पटेल सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घर से करीब 500 मीटर पहले सुनसान स्थान पर घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उन पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

क्रिकेट कोचिंग में तकनीक का बड़ा धमाका! कबुनी लेकर आया दिग्गजों की ट्रेनिंग आपकी मुट्ठी में

गोली लगने के बावजूद जितेंद्र हिम्मत नहीं हारे और किसी तरह मोटरसाइकिल से घर पहुंचे। उन्होंने अपनी मां सुदामा देवी को बताया कि दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी है। परिजन तत्काल उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन बड़ी कार्रवाई, आजमगढ़ साहित्य पांच एफआईआर दर्ज

*एडीसीपी वरुणा लिपि नागायच* ने बताया कि रोहनिया क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button