आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6 माह से फरार गोवध आरोपी गिरफ्तार,थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार शिकंजा

Azamgarh police's big success: Cow slaughter accused absconding for 6 months arrested, continuous crackdown on criminals under the leadership of station in-charge Bhuvnesh Kumar Choubey

सरायमीर, आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायमीर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। लगभग छह माह से फरार चल रहे गोवध प्रकरण के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मोदी बनाम नेहरू–बड़ा कौन?

ज्ञात हो कि 16 दिसंबर 2025 को ग्राम डेमरी मकदुमपुर स्थित कब्रिस्तान के निकट गोवंश के अवशेष मिलने तथा कुछ गोवंशीय पशुओं के संदिग्ध परिस्थितियों में बंधे होने की सूचना पर सरायमीर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान गोवंश के अवशेष एवं पांच गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे, जिसके आधार पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विस्तृत विवेचना शुरू की गई थी।

Azamgarh news:स्व० केशभान तिवारी की पांचवीं पुण्यतिथि फल वितरण कर मनाई गई 

विवेचना के दौरान कई गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध निरीक्षक पंकज कुमार शुक्ला एवं उनकी टीम ने 12 जून 2026 को ग्राम शेरवां में दबिश देकर वांछित अभियुक्त मन्नान पुत्र मिठ्ठन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Azamgarh News:एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 150 पौधों का वृक्षारोपण

भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में अपराधियों में बढ़ा पुलिस का खौफ

क्षेत्र में चर्चा का विषय यह भी है कि जब से थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने सरायमीर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी और सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है। फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

घोसी क्षेत्र में जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

सूत्रों के अनुसार, इस बहुचर्चित गोवध प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने कई पुलिस टीमों का गठन किया था। उनकी सतत निगरानी, प्रभावी नेतृत्व और पुलिस टीमों के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया।

Azamgarh news:सीएम कार्यक्रम के मद्देनजर आजमगढ़ में यातायात व्यवस्था बदली,भारी वाहनों पर प्रतिबंध,

क्षेत्रीय जनता ने सरायमीर पुलिस की सराहना की

अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सरायमीर पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है। लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है।

खिदमत और इंसानियत की एक मिसाल हमेशा रहेगी याद,जनसेवा की एक बुलंद आवाज़ खामोश, अरशद सिद्दीकी का निधन

इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरायमीर पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button