खिदमत और इंसानियत की एक मिसाल हमेशा रहेगी याद,जनसेवा की एक बुलंद आवाज़ खामोश, अरशद सिद्दीकी का निधन
मशहूर समाजसेवी एवं कारोबारी अरशद सिद्दीकी का इंतकाल, समाज में शोक की लहर

मरहूम अरशद सिद्दीकी साहब मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के विकासखंड फूलपुर अंतर्गत बरौली गांव के निवासी थे। उनके इंतकाल की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे बरौली गांव ही नहीं बल्कि समूचे आजमगढ़ जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। अरशद सिद्दीकी साहब अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पित सोच के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है।
मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर समाजसेवी, नेकदिल इंसान और जनसेवा के लिए समर्पित शख्सियत अरशद सिद्दीकी साहब का इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से सामाजिक, राजनीतिक, व्यावसायिक और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
عوامی خدمت کی ایک مضبوط آواز خاموش، معروف سماجی کارکن ارشد صدیقی انتقال کر گئے
मरहूम अरशद सिद्दीकी साहब, रेड क्रिसेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद इलियास आज़मी साहब के सुपुत्र तथा डॉ. अलीम सिद्दीकी साहब के छोटे भाई थे। वह अपनी सादगी, मिलनसार स्वभाव, इंसानियत से मोहब्बत और समाज की खिदमत के लिए दूर-दूर तक जाने जाते थे।
A strong voice of public service falls silent, Arshad Siddiqui passes away
अरशद सिद्दीकी साहब ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता में समर्पित किया। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद की और हमेशा इंसानियत, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का कार्य किया। उनकी दरियादिली और लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े रहने की आदत ने उन्हें समाज के हर वर्ग में सम्मान और लोकप्रियता दिलाई।
Azamgarh news :हत्या के दो आरोपियों को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने अपने विचारों, व्यवहार और जनसेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। वह बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे और धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी समाजसेवा और जनसंपर्क की शैली लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही।
Azamgarh news :मदरसा आधुनिकीकरण योजना में राजकीय धन के गबन के दो आरोपी गिरफ्तार
हिंद एकता टाइम्स परिवार के लिए भी यह अपूरणीय क्षति है। अरशद सिद्दीकी साहब इस संस्थान के गार्जियन के रूप में जाने जाते थे और सदैव मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करते रहे। उनके निधन से मीडिया जगत में भी शोक और गम का माहौल है।
बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे को गोली मारकर की हत्या
बताया जाता है कि हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण उनका इंतकाल हुआ। उनके निधन की खबर सुनते ही देश के विभिन्न हिस्सों से सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया और मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की।
Azamgarh Murder:आजमगढ़ में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
मरहूम की नमाज-ए-जनाजा शुक्रवार शाम 5:30 बजे, मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित बड़े कब्रिस्तान में अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बड़ी संख्या में चाहने वालों, रिश्तेदारों, मित्रों और समाज के गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
डिप्टी CMO को 55 हजार घूस लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा…
अरशद सिद्दीकी साहब का इंतकाल केवल उनके परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का नुकसान है। उनकी नेकियां, खिदमतें, सादगी और इंसानियत के लिए किया गया कार्य हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने अपने अच्छे अखलाक, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति समर्पण से जो पहचान बनाई, वह आने वाली नस्लों के लिए एक मिसाल बनी रहेगी।
Azamgarh news :पुश्तैनी स्टोर रूम में धान का बीज रखने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
अल्लाह तआला मरहूम अरशद सिद्दीकी साहब की मगफिरत फरमाए, उनकी क़ब्र को नूर से भर दे, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मकाम अता फरमाए और उनके अहले-खाना, रिश्तेदारों, दोस्तों व चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।
एडिटर आफताब आलम व्हाट्सएप 9936 788 786



