बदलापुर में बड़ी कार्रवाई: निलंबित प्रधानाचार्य से 17 वर्षों के अतिरिक्त वेतन की होगी वसूली
निलंबित प्रधानाचार्य पर गिरी गाज, 17 साल के अतिरिक्त वेतन की होगी वसूली

जौनपुर।बदलापुर स्थित श्री ईश्वरी नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लंबे समय से चल रहे विवाद में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निलंबित प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत मिश्रा के निलंबन का अनुमोदन करते हुए जुलाई 2008 से सितंबर 2025 तक प्राप्त अतिरिक्त वेतन की वसूली के आदेश जारी किए हैं।
Jaunpur news:सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात, इलाके में हड़कंप
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत मिश्रा मूल रूप से सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त थे, लेकिन उन्होंने प्रधानाचार्य पद का वेतन प्राप्त किया। मामले की जांच के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इसे नियमों के विपरीत मानते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जौनपुर को अतिरिक्त वेतन की रिकवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।आदेश में कहा गया है कि जुलाई 2008 से सितंबर 2025 तक प्रधानाचार्य पद के रूप में प्राप्त वेतन और सहायक अध्यापक पद के वास्तविक वेतन के बीच के अंतर की पूरी धनराशि की वसूली कर सरकारी खजाने में जमा कराई जाएगी।
Jaunpur news:शादी समारोह में अवैध कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को निर्धारित समयावधि में रिकवरी की कार्रवाई पूर्ण कर चालान की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह राशि काफी बड़ी हो सकती है।इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, पूरे जनपद में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नियमों के विरुद्ध लाभ लेने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



