मेंहनाजपुर में कानून व्यवस्था की नई मिसाल: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काली फिल्म के खिलाफ सघन अभियान

A new example of law and order in Mehanajpur: Intensive campaign against black film under the leadership of SHO Akhilesh Kumar Singh

आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर-औड़िहार मार्ग पर चार पहिया वाहनों पर लगी प्रतिबंधित काली फिल्म के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया, जिसमें दर्जनों वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई।

154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने न केवल काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई की, बल्कि बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने तथा आवश्यक दस्तावेज न रखने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए। पुलिस की इस सक्रियता से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता देखने को मिली।

आजमगढ़ पुरानी जेल की भूमि के जनहितकारी विकास की दिशा मे मंत्री दारा सिंह चौहान ने बढ़ाया महत्वपूर्ण कदम, मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव तैयार कर भेजने के दिए निर्देश

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार वाहनों पर काली फिल्म पूरी तरह प्रतिबंधित है। काली फिल्म के कारण रात के समय दृश्यता प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा असामाजिक तत्व और अपराधी भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे स्वयं अपनी गाड़ियों से काली फिल्म हटवा लें, अन्यथा पुलिस जांच के दौरान चालान के साथ फिल्म भी मौके पर उतरवाई जाएगी।

Azamgarh News:चार दिन से अंधेरे में डूबा गांव, बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन।

गौरतलब है कि जब से अखिलेश कुमार सिंह ने मेंहनाजपुर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों की नियमित जांच तथा सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उनकी कार्यशैली के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

गुरु स्मृति और कैंची धाम उत्सव पर गौशाला में उमड़ा श्रद्धा का सागर, गूंजा सुंदरकांड पाठ

स्थानीय लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की सक्रियता, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। काली फिल्म के खिलाफ चलाया गया यह अभियान भी उनकी जनहित और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का एक उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button