Azamgarh News:ठेकमा: सरावा में 200 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य प्रगति पर, विधायक बेचई सरोज ने किया निरीक्षण*
*ठेकमा: सरावा में 200 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य प्रगति पर, विधायक बेचई सरोज ने किया निरीक्षण*
*ठेकमा (आजमगढ़), संवाददाता:* विकासखंड ठेकमा की ग्राम पंचायत सरावा में विकास कार्यों को रफ्तार मिल रही है। गांव में प्रकाश के घर से मूलचंद के घर तक एवं बबलू के घर से रामकिशुन विश्वकर्मा के घर तक लगभग 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।
यह कार्य ग्राम प्रधान संजय सिंह की देखरेख में कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान संजय सिंह गांव के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके कार्यकाल में सरावा में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसे बुनियादी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधान की सक्रियता से गांव की सूरत बदल रही है और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से राहत मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि संजय सिंह हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और तत्काल समाधान का प्रयास करते हैं।
गांव में चल रहे विकास कार्यों को देखने के लिए लालगंज के सपा विधायक बेचई सरोज भी सरावा पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया और गुणवत्ता पर संतोष जताया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास ही सरकार की प्राथमिकता है और सरावा में हो रहे कार्य इसका उदाहरण हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान संजय सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों से ही गांवों का विकास संभव है।
इस अवसर पर निर्भय बहादुर सिंह, राहुल सिंह, प्रणाम सिंह, आदर्श सिंह, रमेश सरोज, श्यामबली सरोज, दल सिंगार सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक व ग्राम प्रधान का आभार जताया।



