ऑपरेशन वज्रपात का असर:आजमगढ़ में युवाओं में बढ़ती गैंग पर पुलिस का प्रहार,सोशल मीडिया पर रंगबाजी करने वाला युवक पकड़ा गया

Impact of Operation Vajrapat: Police attack on growing gang among youth in Azamgarh

ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर रंगबाजी करने वाला युवक पुलिस की पकड़ आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के कुशल नेतृत्व में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और रंगबाजी का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।में, थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी की सक्रियता की सराहना

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के कुशल नेतृत्व में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और रंगबाजी का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अभियान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ युवक इंस्टाग्राम पर “टीम 0777 गैंग” नाम से समूह बनाकर मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ क्षेत्र में घूमते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे वीडियो आम जनता में भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर सकते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना निजामाबाद पुलिस ने गैंग से जुड़े युवक कृष्णा गौड़ को चिन्हित किया और उसे अभिभावकों की उपस्थिति में थाना परिसर बुलाकर काउंसलिंग की।

आजमगढ़ हत्याकांड:डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत 

थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक को कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही उसके अभिभावकों को भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की सलाह दी गई।

आजमगढ़ के बड़ैला ताल में मिला युवती का शव मची सनसनी जांच में जुटी पुलिस 

क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है। उनकी सक्रियता और सजग कार्यशैली के कारण सोशल मीडिया पर बढ़ती गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी कार्रवाई से युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और क्षेत्र में सुरक्षित माहौल कायम रहेगा।

Azamgarh news:कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, बम्हौर पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से रंगबाजी, गैंग संस्कृति या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

Azamgarh News:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button