12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आजमगढ़ में हुआ भव्य आयोजन
A grand event was organised in Azamgarh on the occasion of 12th International Yoga Day.

आजमगढ़,: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा तथा मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में भारत की प्राचीन योग परम्परा को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाने के उद्देश्य से 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद आजमगढ़ में अत्यन्त भव्य एवं व्यापक रूप से सम्पन्न हुआ। शासन द्वारा नामित . कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने हजारों नागरिकों के साथ महर्षि चन्द्रमा ऋषि आश्रम, सिलनी में आयोजित जनपदीय मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया तथा जनमानस को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मा. क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, डीआईजी जेल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।इसी क्रम में विकास खण्ड सठियांव के ग्राम मोहब्बतपुर स्थित अमृत सरोवर पार्क में नोडल अधिकारी एवं प्रबन्ध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, वाराणसी शम्भू कुमार, आईएएस की गरिमामयी उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है। जनपद के सभी योग स्थलों पर मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।
. कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का अभिन्न अंग रहा है। मा. प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से भारत की इस महान विरासत को वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है और आज सम्पूर्ण विश्व योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अनुकूल वातावरण में योग के लाभ और अधिक प्रभावी होते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से वर्षा ऋतु में कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील भी की।नोडल अधिकारी एवं प्रबन्ध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, वाराणसी शम्भू कुमार, आईएएस ने सभी नागरिकों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली विद्या है, जिसे आज विश्व स्तर पर विशेष सम्मान प्राप्त है।
योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की समग्र पद्धति है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को निरोग, ऊर्जावान एवं आत्मविश्वासी बनाता है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि योग सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का अचूक माध्यम है। भारत की योग परम्परा आज पूरे विश्व को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि चन्द्रमा ऋषि आश्रम तमसा एवं सिलनी नदी के संगम पर स्थित एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल है, जो प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है। उन्होंने जनमानस से तमसा एवं सिलनी नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि सिलनी नदी के 27 किलोमीटर प्रवाह क्षेत्र में सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया है तथा नदी के दोनों किनारों पर व्यापक वृक्षारोपण कराया जाएगा।
Azamgarh news :दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
जनपद भर में हुआ योग विषयक व्यापक आयोजन
मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, तहसीलों, विकास खण्डों, नगरीय निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, अमृत सरोवरों, खेल मैदानों, पार्कों, स्टेडियमों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सामूहिक योगाभ्यास का व्यापक आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास से पूर्व विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई गई।योग प्रशिक्षक लालचन्द यादव, रवि प्रकाश सिंह, शशि यादव एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। पुलिस लाइन सहित समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न संस्थाओं में योग प्रदर्शन,
Azamgarh news :फर्जी वरासत एवं धोखाधड़ी कर भूमि के अवैध बैनामे का आरोपी गिरफ्तार
योग विचार संगोष्ठी, योग रंगोली तथा अन्य जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रमों में प्रभागीय वनाधिकारी आकांक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) संजीव ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर नरेंद्र गंगवार, प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजेश यादव, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अशोक सिंह, आयुष नोडल अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर नीरज, डॉ. समीर गुप्ता, मुख्य अभियन्ता विद्युत रामबाबू, परियोजना निदेशक सच्चिदानन्द प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण प्रथम, प्रभारी डीएफओ नवीन, प्रवीण सिंह, ऋतिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।जनपद में आयोजित योग सप्ताह तथा 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता का प्रभावी संदेश दिया तथा योग को जन-आन्दोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



