Jaunpur crime:घर के बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू, गंभीर घायल

Jaunpur crime: Elder brother stabs younger brother in house division dispute, seriously injuring him

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के डेढ़वाना गांव में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Jaunpur news:मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के 97 आवेदनों को मिली मंजूरी, डीएम ने की समीक्षा बैठक

घायल की पहचान मनीष चंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चाकू उसके पेट में लगा, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

UPTET-2026: डीएम सैमुअल पाल एन. ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही केराकत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के बेटे को हिरासत में लिया है।

Jaunpur news:एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

घायल की पत्नी ने प्रशासन से न्याय दिलाने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button