अन्नू कपूर की ‘उत्तर दा पुत्तर’ में हंसी के साथ अंधविश्वास पर तगड़ा वार

Annu Kapoor's Uttar Da Puttar Takes a Witty Dig at Superstition 

Mumbai : Using comedy to challenge social mindsets is never easy, but Annu Kapoor’s upcoming film Uttar Da Puttar appears to do just that with an entertaining and thought-provoking approach. The film’s trailer, launched by veteran actor Manoj Bajpayee, makes it clear that this is not just a laugh-out-loud comedy but also a light-hearted satire on blind faith in Vastu Shastra, superstition, and the belief that luck alone can solve life’s problems. Blending family entertainment, emotions, and humor, the film aims to leave audiences smiling while encouraging them to think.

मुंबई में सजा होम लाइफस्टाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा महाकुंभ

Produced under the banner of Promodom Motion Pictures, Uttar Da Puttar follows the story of an ordinary man who becomes convinced that all his life’s troubles can be solved simply by finding the “right direction.” Annu Kapoor brings his trademark comic timing and emotional depth to the role, striking a perfect balance between humor and heartfelt moments. The film also features Rukhsar Rehman, Brijendra Kala, Pawan Malhotra, Ishtiyak Khan, Jiveshu Ahluwalia, Rajendra Sethi, Sumit Gulati, and Nitin Arora in pivotal roles.

ब्लू स्लिट गाउन में मधुरिमा तुली ने लूटी महफिल

Producer Sandeep Kapoor and director Ravinder Siwach believe the film delivers an important message: life’s decisions should be guided by wisdom and action rather than superstition. Centered around the thought-provoking question, “What is greater—karma or destiny?”, this family entertainer is set for a worldwide theatrical release on July 24, 2026.

अदा शर्मा, ‘गजरा’ में बनेंगी रहस्यमयी दुल्हन

मुंबई  : कॉमेडी के जरिए समाज की सोच पर चोट करना आसान नहीं होता, लेकिन अन्नू कपूर की आने वाली फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ यही चुनौती बड़े मनोरंजक अंदाज़ में स्वीकार करती नज़र आ रही है। दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी द्वारा लॉन्च किए गए फिल्म के ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ हंसाने वाली फिल्म नहीं, बल्कि वास्तुशास्त्र, अंधविश्वास और किस्मत पर आंख मूंदकर भरोसा करने वाली मानसिकता पर हल्का-फुल्का लेकिन असरदार व्यंग्य भी है। पारिवारिक मनोरंजन, भावनाओं और हास्य से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को हंसी के साथ सोचने का भी मौका देगी।

सिर्फ खेती नहीं, समृद्धि: गोदरेज एग्रोवेट के नए सफर की शुरुआत

प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें एक साधारण व्यक्ति यह मान बैठता है कि उसकी जिंदगी की सारी परेशानियों का हल सिर्फ सही दिशा में छिपा है। अन्नू कपूर इस किरदार में अपने खास अंदाज़ से हास्य और भावनाओं का शानदार संतुलन बनाते दिखाई देते हैं। फिल्म में रुखसार रहमान, बृजेन्द्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेषु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे दमदार कलाकार कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं। निर्माता संदीप कपूर और निर्देशक रविंदर सिवाच का मानना है कि फिल्म मनोरंजन के साथ यह संदेश भी देती है कि जीवन के फैसले अंधविश्वास नहीं, बल्कि समझ और कर्म से तय होने चाहिए। ‘करम बड़े या किस्मत?’ जैसे सवाल को केंद्र में रखकर बनी यह फैमिली एंटरटेनर 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button