आजमगढ़ में बिजली की चपेट में आने से 31 वर्षीय महिला की मौत

31-year-old woman dies after being electrocuted in Azamgarh

मेहनगर/आजमगढ़:रिपोर्टर अमित सिंह

 

आजमगढ़:मेहनाजपुर थाना के ग्राम सभा बरवा में बिजली की चपेट में आने से कुसुम यादव उम्र 31 वर्ष की मृत्यु हो गई | कुसुम यादव दोपहर में लगभग 1:00 बजे अपने हैंड पाइप से हाथ धोने के लिए पानी चला रही थी, जानकारी प्राप्त हुआ की उसी समय सॉर्ट सर्किट केबल टूट कर हैंड पाइप पर गिर गया जिसकी वज़ह से चपेट में आने से कुसुम यादव गंभीर रूप से घायल हो गई |

बहन-बेटी बुरी नहीं लगती, जब इज्जत उठाई लगे तो.मेरठ में बहन को गोली मारने वाले आरिश का बयान

परिजनों ने आनंद-फानन में लेकर सामुदायिक केंद्र मेहनाजपुर गए वहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया परिजन उनको लेकर सरसैया लालगंज गए वहां डॉक्टर द्वारा कुसुम यादव को मृत घोषित कर दिया | कुसुम यादव के दो बच्चे हैं बड़ी लड़की सीटू यादव उम्र 13 वर्ष छोटा लड़का रिशु यादव उम्र 11 वर्ष है |

छूना भी मत मुझे, मैं किसी और की अमानत हूँ.’, सुहागरात पर दुल्हन ने दी धमकी, दूल्हे ने घर बुला लिया प्रेमी

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया कुसुम यादव के पति और उनके माता-पिता के रजामंदी से दाह संस्कार किया गया | घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुंची | पुलिस कीद्वारा पंचनामा के बाद परिजनों द्वारा शव को लेकर दाह संस्कार के लिए ले जाया गाया |

बेगूसराय पुलिस ने पहले कुख्यात सोनू-मोनू को पकड़ा, फिर जबरदस्ती कमर में खोंस दी पिस्तौल? VIDEO वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button