Azamgarh news:स्कूल बस विद्युत पोल से टकराई आठ वर्षीय छात्र की मौत, एक छात्र को हल्की
आजमगढ़ समाचार:स्कूल बस बिजली पोल से टकराई आठ साल के छात्र की मौत, एक छात्र को हल्की

लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसहीं मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह जामिया फैज-ए-आम, शेखूपुर की स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में आठ वर्षीय छात्र यूनुस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र को हल्की चोट आई। बस में उस समय लगभग 45 छात्र सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त समाचार के अनुसार, स्कूल बस बनारपुर गांव से बच्चों को लेकर जामिया फैज-ए-आम, शेखूपुर स्कूल जा रही थी। बसहीं मोड़ के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला।
हादसे में यूनुस (8 वर्ष) पुत्र बेलाल, निवासी बनारपुर, कक्षा दो का छात्र था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार एक अन्य छात्र को हल्की चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।मृतक के पिता बेलाल खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे के बाद मां नाजिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
आजमगढ़ में स्थानांतरित दो सीओ को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई
मृतक का छोटा भाई ईशा (6 वर्ष) है।घटना की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।



