Azamgarh news:हनुमानगढ़ी मंदिर में चोरी, कस्बे में एक हफ्ते में दूसरी वारदात ,फिर दानपात्र से नगदी गायब
Azamgarh News: Theft at Hanumangarhi Temple, second incident in the town in a week, cash missing from donation box again

रानी की सराय/आजमगढ़ :स्थानीय कस्बे के शारदा सहायक खंड 32 के निकट स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में शुक्रवार की बीती रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र से नकदी, दुर्गा जी की नथिया और मंदिर में रखी बैटरी चुरा ले गए।
मंदिर में चोरी का पता शुक्रवार की सुबह तब चला जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जांच करने पर दानपात्र भी टूटा मिला और उसमें रखे पैसे गायब थे। इसके अलावा, दुर्गा जी की नथिया और एक बैटरी भी चोरी हो गई थी। थाना अध्यक्ष विमल प्रकाश राय ने बताया की तहरीर मिल चुकी है जांच किया जा रहा है
प्यार, रहस्य और डर का संगम बनेगी अंतराल
यह एक सप्ताह के भीतर कस्बे में मंदिर में चोरी की दूसरी घटना है। इससे पहले, एक सप्ताह पूर्व काशी दास मंदिर में भी अज्ञात चोरों ने दानपेटिका तोड़कर नकदी चुरा ली थी। उस मामले में भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
टाइगरटीह ने संगीत के जरिए दुनिया को दिया इंसानियत का संदेश
मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। पुलिस से इन घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने और चोरों को पकड़ने की मांग की जा रही है।



