गोदरेज एग्रोवेट ने तेलंगाना में भारत के पहले इंटीग्रेटेड ऑयल पाम कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

कुल 300 करोड़ रुपये का निवेश; बीज से रिफाइनरी तक की पूरी सुविधा वाला कॉम्प्लेक्स कंपनी की विस्तार योजनाओं को देगा गति

20 जुलाई, 2026: भारत के सबसे बड़े फार्म-टू-प्रोटीन प्लेटफॉर्म्स में से एक गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (गोदरेज एग्रोवेट) ने आज तेलंगाना के खम्मम में भारत के पहले इंटीग्रेटेड ऑयल पाम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस कॉम्प्लेक्स में ऑयल पाम की पूरी वैल्यू चेन को एक ही परिसर में विकसित किया गया है, जिसमें बीज एवं जेनेटिक्स, नर्सरी, आरएंडडी केंद्र, ऑयल पाम मिल तथा जल्द शुरू होने वाली अत्याधुनिक रिफाइनरी शामिल हैं। पूरे कॉम्प्लेक्स के पूर्ण रूप से संचालित होने पर कंपनी का कुल निवेश 300 करोड़ रुपये होगा।

ऑल इंग्लैंड क्लब में उर्वशी रौतेला का जलवा

इस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन तेलंगाना सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री और माननीय वित्त और योजना, ऊर्जा मंत्री श्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू गारू ने किया। इस अवसर पर तेलंगाना सरकार के माननीय राजस्व और आवास, सूचना और जनसंपर्क मंत्री श्री पोंगुल्टी श्रीनिवास रेड्डी गारू, तेलंगाना सरकार के माननीय कृषि, विपणन, सहकारिता और हथकरघा और कपड़ा मंत्री श्री तुम्मला नागेश्वर राव गारू, तेलंगाना सरकार के माननीय आईटीई और सी, उद्योग और वाणिज्य, और विधायी मामलों के मंत्री श्री डी. श्रीधर बाबू गारू और खम्मम से संसद सदस्य श्री रामसहायम रघुराम रेड्डी गारू भी उपस्थित रहे ।

ऑल इंग्लैंड क्लब में उर्वशी रौतेला का जलवा

समारोह में गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के चेयरपर्सन नादिर गोदरेज, गोदरेज एग्रोवेट के नामित चेयरपर्सन बर्जिस गोदरेज, गोदरेज एग्रोवेट के एमडी और सीईओ सुनील कटारिया, ऑयल पाम व्यवसाय के सीईओ सौगत नियोगी तथा गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के ग्रुप प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट अफेयर्स) राकेश स्वामी भी मौजूद रहे।

जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन

इस अवसर पर तेलंगाना सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री तथा माननीय वित्त और योजना, ऊर्जा मंत्री श्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू गारू ने कहा, “यह कॉम्प्लेक्स तेलंगाना के ऑयल पाम मिशन और राज्य को खाद्य तेल उत्पादन में अग्रणी बनाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। तेलंगाना का ऑयल पाम मिशन लाखों किसान परिवारों के जीवन में बदलाव ला रहा है और देश की खाद्य तेल सुरक्षा को भी मजबूत कर रहा है। ऑयल पाम क्षेत्र में गोदरेज एग्रोवेट की गहरी विशेषज्ञता उन्हें इस लक्ष्य को साकार करने के लिए हमारा उपयुक्त भागीदार बनाती है। खम्मम में बीज से लेकर रिफाइनरी तक की पूरी क्षमता वाला यह कॉम्प्लेक्स उनकी विशेषज्ञता का प्रमाण है और मुझे विश्वास है कि यह हमारे मिशन को गति देगा और ऑयल पाम किसानों के लिए दीर्घकालिक समृद्धि सुनिश्चित करेगा।”

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप Farnborough International Airshow 2026 में वैश्विक एयरोस्पेस और एयरो-इंजन विनिर्माण में भारत की बढ़ती भूमिका को किया प्रदर्शित

गोदरेज एग्रोवेट के नामित चेयरपर्सन बर्जिस गोदरेज ने कहा, “तेलंगाना सरकार की दूरदर्शी सोच और निरंतर सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। इस महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंचाने वाली इस साझेदारी को हम अत्यंत महत्व देते हैं।उन्होंने आगे कहा, “यह कॉम्प्लेक्स केवल बुनियादी ढांचे में निवेश नहीं है। यह एक आत्मनिर्भर खाद्य तेल अर्थव्यवस्था के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में हमारा योगदान है। भारत में अपनी तरह का पहला यह कॉम्प्लेक्स टिकाऊ ऑयल पाम विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण का नया मानक स्थापित करता है। भविष्य में भी हमारी प्रतिबद्धता यही रहेगी कि हम ऐसी क्षमताओं का निर्माण करें जो आज किसानों की सेवा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाएं।इस कॉम्प्लेक्स के तहत गोदरेज एग्रोवेट ने वैश्विक स्तर की अग्रणी कंपनियों के साथ साझेदारी में एक सीड गार्डन स्थापित किया है, जिससे ऑयल पाम

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button