आजमगढ़: पंचायत भवन से इन्वर्टर, बैटरी व एलसीडी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Azamgarh: Inverter, battery and LCD stolen from Panchayat Bhawan, police engaged in investigation

गंभीरपुर (आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पंचायत भवन बसीरहा में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर रखे एक इन्वर्टर, दो बैटरी तथा एक एलसीडी चोरी कर ली।गुरुवार सुबह जब ग्राम प्रधान मंतोष यादव पंचायत भवन पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी तथा गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर भवन में घुस गए। इसके बाद वहां रखा इन्वर्टर, बैटरी और एलसीडी लेकर फरार हो गए।पुलिस जांच के दौरान पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर अपने कब्जे में लेकर फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



