Azamgarh news :उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने थाना अतरौलिया, संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं ग्राम चौपाल का किया निरीक्षण, महिलाओं की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने थाना अतरौलिया, संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं ग्राम चौपाल का किया निरीक्षण, महिलाओं की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या ने थाना अतरौलिया, संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं ग्राम चौपाल का किया निरीक्षण, महिलाओं की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या डॉ0 प्रियंका मौर्या ने जनपद आजमगढ़ के भ्रमण के दौरान दूसरे दिन थाना अतरौलिया, अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय अतरौलिया का निरीक्षण किया तथा विकास खण्ड अतरौलिया के ग्राम भगतपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर महिलाओं की समस्याओं को सुना।
थाना अतरौलिया के निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्या ने महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड रजिस्टर, शिकायत पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
इसके उपरांत मा0 सदस्या ने अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय अतरौलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर चिकित्सीय सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। अस्पताल प्रशासन को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल, दवा वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवजात शिशु को गोद में लेकर दुलार-प्यार किया।
इसके पश्चात विकास खण्ड अतरौलिया के ग्राम भगतपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में मा0 सदस्या ने ग्रामीण महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। प्राप्त प्रकरणों के संबंध में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। विशेष रूप से महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को उनका लाभ दिया जाए। उन्होंने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, हिंसा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं तत्काल इन सेवाओं का उपयोग करें।
मा0 सदस्या ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महिला आयोग भी महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला हितों से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर, सीओ बूढ़नपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



