Azamgarh news :हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी चाकू, लोहे की रॉड व लाठी के साथ गिरफ्तार
हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी चाकू, लोहे की रॉड व लाठी के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निजामाबाद थाना अंतर्गत परवेजाबाद निवासी अग्रसेन यादव उर्फ सनी पुत्र इन्द्रसेन यादव अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा हत्या करने की नियत से लोहे की रॉड, लाठी-डंडा एवं चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस संबंध में दिनांक 04.07.2026 को थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 109(1), 352, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त शस्त्र की बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.07.2026 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों विशाल कुमार एवं आकाश उर्फ धर्मेन्द्र सोनकर को दत्तात्रेय धाम गेट के पास से समय करीब 09:33 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद रामपुरी चाकू, लोहे की रॉड एवं एक लाठी बरामद की गई। अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



