Azamgarh news :तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म व तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म व तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

फूलपुर थाना अंतर्गत वादिनी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि अभियुक्त महफूज पुत्र अबूबकर निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ पिछले 4-5 वर्ष से उसके घर आता-जाता था। घटना के दिन अभियुक्त ने माता-पिता को मंत्र-जाप के बहाने बाहर बैठा दिया और घर के अंदर झाड़-फूंक करने के दौरान वादिनी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और अभियुक्त को पकड़ लिया।

घटना के बाद वादिनी की बहनों ने भी बताया कि अभियुक्त ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के बहाने उन्हें डरा-धमकाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया तथा किसी को बताने पर तांत्रिक विधा से जान से मारने की धमकी दी। तांत्रिक बनकर झाड़-फूंक एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म तथा तीसरी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्त महफूज पुत्र अबूबकर निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 232/2026, धारा 65(1)/351(3)/352/333 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.07.2026 को थाना फूलपुर की पुलिस टीम ने अभियुक्त महफूज पुत्र अबूबकर निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को फूलपुर से समय करीब 23:26 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button