Azamgarh news :साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस ने ₹53,000 कराया वापस 

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस ने ₹53,000 कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के क्रम में थाना बरदह पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 01.06.2026 को अजय कुमार पुत्र रामचरन यादव निवासी ग्राम गयासपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ का मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधियों द्वारा ₹53,000 की ऑनलाइन ठगी कर ली गई थी। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा उसी दिन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते में फ्रॉड की धनराशि होल्ड करा दी गई।

इसके उपरांत थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से फंड रिलीज आदेश प्राप्त कराया गया तथा संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के बैंक खाते में ₹53,000 की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

जनपद आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को होल्ड कराकर वापस दिलाने की प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button