Azamgarh news :जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

 

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रौनापार अंतर्गत परासिया निवासिनी चन्द्रवती पत्नी स्व. फूलबदन द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 23.06.2026 को सायं लगभग 07:30 बजे गांव के ही रामबदन पुत्र जोखू, सतेन्द्र, नितिश, गौरव उर्फ निखिल पुत्रगण रामबदन, रावड़ी पत्नी रामबदन तथा साधना पुत्री रामबदन ने जमीन के विवाद को लेकर उनकी पुत्री रिंकू के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची प्रियंका, सुनीता एवं विपिन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में रिंकू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु सीएचसी हरैया भेजा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 167/2026 धारा 3(5), 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 24.07.2026 को उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा अभियुक्त रामबदन पुत्र जोखू निवासी ग्राम परसिया, थाना रौनापार को कैची बंधा क्षेत्र से समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button