Azamgarh news :घर में चोरी करते पकड़ा गया शातिर चोर चोरी के दो मोबाइल सहित गिरफ्तार
घर में चोरी करते पकड़ा गया शातिर चोर चोरी के दो मोबाइल सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर थाना अंतर्गत फूलपुर निवासी दिनेश पाण्डेय पुत्र स्व. हीरालाल पाण्डेय द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि रवि यादव पुत्र शिवमूरत यादव निवासी ग्राम फूलपुर देहात ऊदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ चोरी की नियत से उनके घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुस गया। अभियुक्त ने चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन तथा वादी की माता के पास रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसी दौरान वादी की पुत्री के पास रखा तीसरा मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते समय उसकी नींद खुल गई और शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। मौके पर ही अभियुक्त को पकड़ लिया गया तथा उसके कब्जे से चोरी किए गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और अभियुक्त को बरामद मोबाइलों सहित थाना फूलपुर लाई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0- 233/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त रवि यादव को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया ।


