आजमगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ी बेचैनी,अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
Due to strict action of Phulpur police, the criminals have become restless, a vicious criminal was arrested with an illegal pistol

आजमगढ़, 25 जुलाई। जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।इसी क्रम में थाना फूलपुर पुलिस ने दुर्वासा गेट मोड़ के पास से विनोद राजभर (27 वर्ष), निवासी ग्राम कोठवा, थाना फूलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसकी तलाशी के दौरान एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना फूलपुर में मु.अ.सं. 234/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिल प्रसाद एवं कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा की गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के कार्यभार संभालने के बाद थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ और अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश जैसी कार्रवाइयों से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
आजमगढ़:लालगंज तहसील में पहले दिन रोवर मिशन से कराई गई भूमि की पैमाइश



