Mau news:ऑपरेशनमजनू के तहत दोहरीघाट पुलिस ने की कार्रवाई,11 मनचलों के भराए बंधपत्र, 4 वाहनों के किया चालान
Mau News: Doharighat police took action under Operation Majnu, made 11 miscreants fill bonds, challaned 4 vehicles.

घोसी/Mau News: .।दोहरीघाट। मिशन शक्ति अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस ने मंगलवार को “ऑपरेशन मजनू” चलाया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कस्बा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बेवजह घूम रहे 11 मनचलों के बंधपत्र भरवाए और चार वाहनों का चालान किया।
एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश और प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के कुशल नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति/एंटी रोमियो स्क्वाड ने सब्जी मंडी, कैलाशी देवी मोड़, मुक्तिधाम, चौहान चौक, रामघाट और पार्वती डिग्री कॉलेज सहित छह प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग की।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे युवकों की गतिविधियों की गहनता से जांच की गई। महिला एसआई नेहा पटेल ने 11 मनचलों के बंधपत्र भरवाए, जबकि चार वाहनों का चालान किया गया। अन्य संदिग्ध युवकों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मनचलों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। दोहरीघाट पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा।


