Mau news;आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अहमद की उपस्थिति में पार्टी शामिल हुए घोसी के समाजसेवी सरफराज अहमद
Mau news; Ghosi's social worker Sarfaraz Ahmed joined the party in the presence of Azad Samaj Party's state vice president Naseem Ahmed.

जिलाध्यक्ष शिवाजी गौतम ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
घोसी।मऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बैठक मंगलवार को मधुबन विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।इस दौरान घोसी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सरफराज अहमद ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष शिवाजी गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सरफराज अहमद के पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी 2027के चुनाव में किंगमेकर साबित होगी।जिलाध्यक्ष शिवाजी गौतम ने कहा कि सरफराज अहमद के पार्टी से जुड़ने से घोसी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।समाजसेवी सरफराज अहमद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पार्टी लगातार समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं। यदि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी उन पर विश्वास जताती है और उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वह तन, मन और धन से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।बैठक में मधुबन विधानसभा के प्रभारी एवं पूर्वब्लाकप्रमुख शिवसागर यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला प्रभारी रामशदब प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा देवी, सेक्टर अध्यक्ष विजय शंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार, घोसी विधानसभा अध्यक्ष रितिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



