Azamgarh News:साइबर फ्रॉड के 02 मामलों में कुल ₹72,000/- की धनराशि वापस कराई गई*

*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
साइबर फ्रॉड के 02 मामलों में कुल ₹72,000/- की धनराशि वापस कराई गई*
*🔹डिजिटल अरेस्ट एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर फ्रॉड किए गए ₹40,000/- व ₹32,000/- सहित कुल ₹72,000/- पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए।*
*🔹थाना निजामाबाद साइबर टीम द्वारा 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोर्ट आर्डर के माध्यम से दोनों मामलों में फ्रॉड की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई गई।*
*घटना का विवरण-*
• आवेदिका प्रीती चौहान पुत्री जय सिंह चौहान, निवासी ग्राम बारीखास, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 03.03.2026 को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत संख्या 33103260049951 दर्ज कराई गई थी। फ्रॉडस्टर द्वारा उनके बड़े पापा को गिरफ्तार करने का भय दिखाकर ₹40,000/- का साइबर फ्रॉड किया गया था। NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि ₹40,000/- संबंधित खाते में होल्ड कराई गई।
• आवेदिका एरम पत्नी नदीम अहमद, निवासी कस्बा निजामाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 04.04.2026 को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 पर शिकायत संख्या 33104260074431 दर्ज कराई गई थी। फ्रॉडस्टर द्वारा डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर ₹32,000/- का साइबर फ्रॉड किया गया था। NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि ₹32,000/- संबंधित खाते में होल्ड कराई गई।
*कार्यवाही-*
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर थाना निजामाबाद की साइबर टीम प्रभारी उ0नि0 दिलीप आनन्द, का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह एवं म0आ0 रेनू देवी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय के आदेश के माध्यम से दोनों आवेदिकाओं के खातों में साइबर फ्रॉड की कुल ₹72,000/- धनराशि वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर दोनों आवेदिकाओं द्वारा आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



