Azamgarh news;बरदह में घर के अंदर खून से लथपथ मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Azamgarh news: A woman's body was found soaked in blood inside a house in Bardah, and police are investigating.

बरदह/आजमगढ़। बरदह कस्बे में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब 40 वर्षीय महिला अकबरी बानो पत्नी मो. ताहिर का शव घर के अंदर फर्श पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब महिला के बच्चे स्कूल से घर लौटे। मां को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देख बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर डायल 112 पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मधुवन सिंह, सीओ लालगंज भूपेश पांडेय और थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच की।पुलिस ने गांव और आसपास के लोगों सहित दर्जनों लोगों से पूछताछ कर महिला के परिवार और घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।बताया गया कि मृतका का पति मो. ताहिर तथा बड़ा पुत्र मो. समीर मुंबई में लूम का काम करते हैं। घर पर मृतका के दो पुत्र मो. अमीर (16) और मो. असद (8) रहते हैं। महिला की मौत की खबर से परिजनों और आसपास के लोगों में शोक और सनसनी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button